महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद हमीरपुर के पचखुरा खुर्द गांव निवासी शिवलखन (33) किसी कार्य से बाइक से महोबा जा रहा था। तभी कस्बा कबरई के समीप अन्ना जानवरों को बचाने में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह मोहल्ला समदनगर निवासी केशकांत (75), भटीपुरा निवासी खज्जी श्रीवास (55) व कस्बा कुलपहाड़ निवासी रामश्री (38) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)