फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के सेमीफाइनल में कबरई ने बांदा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के सत्तीमाता मंदिर परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें कबरई ने बांदा को रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सत्तीमाता मंदिर परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शास्त्री नगर कबरई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के निर्धारित मुकाबले में 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अखिल ने सर्वाधिक रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम की शुरूआत अच्छी रही लेकिन अंत तक टीम 164 रन ही बना सकी। जिससे कबरई ने सेमीफाइनल मुकाबला दो रनों से जीत लिया। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखिल को मैन आफ दी मैच चुना गया। क्रिकेट मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें