फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से भागे 13 लोगों को पकड़कर किया क्वारंटीन, चरखारी एसडीएम ने 65 लोगों को लंच कराया और घर पर ही रहने की अपील की

विज्ञापन
केंद्र में क्वारंटीन लोगों को भोजन करवाते एसडीएम राजेश यादव - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को क्वारंटीन करा रही है। चार दिन पहले राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण संस्थान के क्वारंटीन केंद्र से 13 लोग भाग गए थे। जिन्हें सीओ चरखारी की मदद से पकड़कर दोबारा क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है तहसील चरखारी क्षेत्र में 322 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जिनमें से गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी में 15, गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला में 72, पंचायत भवन गौरहारी में 29, करहरा खुर्द में 25, बपरेथा में 19 आदि हैं। प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र से 13 लोग चार दिन पहले भाग गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी थी।
सीओ चरखारी दिनेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्वारंटीन केंद्र से भागे सभी 13 लोगों को पकड़कर दोबारा क्वारंटीन किया है। उपजिलाधिकारी चरखारी राजेश कुमार यादव ने मंगलवार को कोरोना से प्रभावित क्वारंटीन 65 लोगों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण संस्थान चरखारी में लंच कराया।
विज्ञापन

उन्होंने ने लोगों से अपील करते हुए कहा सभी लोग अपने-अपने घर पर ही रहें। यदि किसी को कोई परेशानी है तो तत्काल उनके मोबाइल नंबर या कंट्रोल रूम में कॉल कर अवगत कराएं। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें