फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाई समेत तीन की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पाठा गांव में फूड प्वाइजनिंग से बुधवार को दो सगे भाई समेत तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के परिजन ने एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पिलाने का दुकानदार पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पाठा निवासी हरेंद्र सिंह (18), उसके छोटे भाई शिवेंद्र सिंह (15) व चचेरे भाई विष्णु सिंह (22) की अचानक फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजन अचेत अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल लाए। वहीं दुकानदार पर खराब कोल्डड्रिंक देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें