फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.25 करोड़ की लागत से बना कम्युनिटी सेंटर बना कूड़ाघर

विज्ञापन
कम्यूनिटी सेंटर के बाहर लगा कूड़े का ढेर व खड़े अन्ना जानवर - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई द्वारा 1.25 करोड़ की लागत से तैयार कम्युनिटी सेंटर अराजकतत्वों व अन्ना जानवरों का अड्डा बन गया है। सेंटर में अराजकतत्वों की आवाजाही से लोगों को आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी है।
विज्ञापन

कस्बे के राजेंद्र नगर में नगर पंचायत प्रशासन ने सवा करोड़ की लागत से एक वर्ष पहले कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया था। निर्माण के एक वर्ष बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही व रखरखाव के अभाव में कम्युनिटी सेंटर को लोगों ने कूड़ा घर बना लिया है।
युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद, विजय गुप्ता, रामआसरे शुक्ला, विपिन गुप्ता, सोमू विश्वकर्मा आदि का कहना है कि कई बार नगर पंचायत को मामले से अवगत कराया गया लेकिन कोई व्यवस्था नही की गई।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि कम्यूनिटी सेंटर का कुछ कार्य अधूरा है। पैसा आने पर शेष कार्य पूर्ण कराया जाएगा। अराजकतत्वों के बारे में जानकारी मिली है, वहां कई बार शराब की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें