फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर ने सात लाख का जुर्माना ठोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। एक पखवारे पूर्व वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा बोगस इनवॉइस के सहारे कर्नाटक से कानपुर परिवहन की जा रही सुपारी के ट्रक को पकड़ लिया था। जिस पर संतोष जनक जवाब न मिलने पर वाणिज्यकर विभाग को 7 लाख 56 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर के सचल दल प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर सूर्यपाल सरोज एवं वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जायसवाल ने चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ करोड़ की लागत के दो सुपारी से भरे ट्रक पकड़ लिए थे। 26 सितंबर को अधिकारियों ने व्यापारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिसका व्यापारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जीएसटी की एसआईबी टीम ने मामले की जांच की। जिसमें पाया गया कि ट्रक कर्नाटक के कानपुर दर्शाया गया जबकि मूवमेंट नागपुर से कानपुर होना चाहिए था। विभाग ने फर्म के ऊपर सात लाख 56 हजार का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना जमा करने पर माल को अवमुक्त कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें