फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना के शुभारंभ में सीएम का महोबा आगमन आज

विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर फूलमाला तैयार करते कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। उज्ज्वला योजना- का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ कार्यालय से जुड़कर वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के साथ 11.55 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकाप्टर से उतरेंगेे।
विज्ञापन

सीएम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, राज्यमंत्री पेट्रोलियम रामेश्वर तेली भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जीएस धर्मेश, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
11.55 बजे: पुलिस लाइन महोबा
12.00 बजे : कार्यक्रम स्थल, निकट पुलिस लाइन ग्राउंड
12.00 से 12.15 बजे तक: पेट्रोलियम मंत्री के साथ बायोफ्यूल्स डे की प्रदर्शनी
12.15 से 2.00 बजे तक : प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे
02.00 बजे: पुलिस लाइन से हेलीपैड के लिए रवाना
02.10 बजे: हेलीपैड पुलिस लाइन से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना
------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें