फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने पूछा कल्पना जी आप खाना कैसे बनाती हैं

विज्ञापन
सुभाषनगर निवासी कल्पना को उज्जवला योजना के तहत सम्मानित करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा ग? - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला 2.0 योजना की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से की। अधिकारियों के माध्यम से लाभार्थियों कनेक्शन वितरित किए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से लाभार्थी कल्पना से संवाद स्थापित किया। इससे पहले 10 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत जनपद महोबा से कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में चयनित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 योजना के तहत मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए। चयनित 20 लाभार्थियों में से सुभाष नगर निवासी कल्पना से संवाद करते हुए पूछा कि आप खाना कैसे बनाती हैं। कल्पना ने बताया कि लकड़ी से बनाते हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि अब आप को धुएं से निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि जनपद के चयनित लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ देने के साथ ही संबंधित गैस वितरक कंपनी का कर्मचारी लाभार्थियों के घर जाकर गैस के रख रखाव एवं उसके सही उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत जनपद में अबतक 1800 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है।
वर्चुअली संवाद के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ डॉ. हरिचरन, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सांसद प्रतिनिधि डॉ. संतोष चौरसिया एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------------------
सीएम से बातचीत के अंश
सीएम: कल्पना जी आप खाना किससे बनाती है?
कल्पना: लकड़ी से बनाते हैं।
सीएम: चूल्हे के लिए लकड़ी कैसे उपलब्ध होती है?
कल्पना: नजदीक के टाल से खरीदते हैं।
सीएम: आपके घर में कितने सदस्य है?
कल्पना : चार सदस्य हैं।
सीएम: आप लकड़ी से खाना बनाती हैं तो बहुत सी दिक्कतें होती होंगी, जैसे आंख में आंसू आना और भोजन समय से न बन पाना, बच्चों को वक्त भी न दे पाती होंगी?
कल्पना: हां।
सीएम: गैस कनेक्शन आप को मिल गया है तो आपको कैसा लग रहा है?
कल्पना: मुस्कराते हुए अच्छा लग रहा है।
सीएम: धन्यवाद कल्पना जी।
कल्पना: बहुत बहुत धन्यवाद आपका भी।
--------------------------------------
क्या बोलीं महिलाएं
-बिच्छू पहाड़िया निवासी खुशबू ने बताया कि गैस सिलिंडर का लाभ मिला है। अच्छा लग रहा है अब धुएं से निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री से बात हो जाती तो और अच्छा लगता। सूची में नाम था लेकिन बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

- भटीपुरा निवासी सादकीन ने बताया कि उज्ज्वला योजना केे तहत गैस सिलिंडर प्राप्त हो गया है। अब जल्द खाना बन जाएगा और बच्चों को भी वक्त दे पाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें