फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में जानकारी देतीं आपदा विशेषज्ञ। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। सोमवार को आपदा विशेषज्ञ प्रीति सिंह ने बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान खन्ना, मवई खुर्द, प्राथमिक विद्यालय खन्ना में बच्चों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीणों को आपदा से बचाव के तरीके बताए। ग्रामीणों के मोबाइल में दामिनी ऐप इंस्टॉल कराया।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि अगर आप घर से बाहर हैं और तेज बारिश होने लगे तो पेड़ के नीचे न खड़े हो। सांप के काटने वाले स्थान को तत्काल कपड़े से कसकर बांधे और नजदीकी अस्पताल जाएं। उन्होंने अग्निकांड के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि इस मानसून सत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीण एक-एक पौधा लगाएं व दूसरों को भी जागरुक करें।
इसी तरह मवईखुर्द के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी ग्रामीणों को आपदा से बचाव के लिए जानकारी दी और दामिनी एप डाउनलोड करते हुए दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। जिससे आकाशीय बिजली गिरने से पहले इसकी जानकारी हो सके। इस मौके पर लेखपाल सुनील, रवि गुप्ता, रामकली, साधना, सुनीता, सगीता, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें