महोबा। यातायात पुलिस अब हाईटेक होगी। ई-चालानों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) डिवाइस का पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। कर्मचारियों को स्पीड रडारगन व ब्रीथ एनालाइनर के प्रयोग की भी जानकारी दी।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यशाला व प्रशिक्षण में विभिन्न थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-चालान के संबंध में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राहुल शुक्ला ने बताया कि पूर्व में ई-चालान केवल कंट्रोल रूम से ही बनाए जाते थे लेकिन अब प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी खड़े रहकर ई-चालान बना पाएंगे। इसके लिए पॉस डिवाइस का उपयोग शुरू किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक यातायात अनिरुद्घ कुमार सिंह ने बताया कि यह डिवाइस अपराध और यातायात को रोकने में मील का पत्थर साबित होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही लगातार नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों का रिकॉर्ड भी मशीन में दर्ज हो जाएगा। इससे आरोपी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण में यातायात उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सचान, अजय सिंह, ज्ञान सिंह, कमल सिंह, अमित नागर मौजूद रहे।