फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों की बिजली काटी

विज्ञापन
गांव की बिजली काटते कर्मचारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बिजली बिल जमा न करने वाले सात गांवों की बिजली काट दी गई। इससे इन गांवों में अंधेरा हो गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इन गांवों में एक भी उपभोक्ता का बिल जमा नहीं है। कई बार शिविर लगाए गए लेकिन बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किए। बिजली कटने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के कई गांवों मे 95 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। इस पर सोमवार को विद्युत विभाग ने ज्योरइया, चितइयन, ढुड़इयन, मुरानी व डिगरिया गांव की बिजली काट दी। सलारपुर व ननौरा के आधे गांव की बिजली ठप कर दी गई है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए इन गांवों में शिविर लगाए गए लेकिन किसी भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किए। सालों से बिजली जलाने और बिल जमा न करने पर बिजली काटी गई है। उनका कहना है कि इन गांवों के एक भी उपभोक्ता का बिजली बिल जमा नहीं है। उपभोक्ताओं के बिल जमा करने के बाद ही गांवों की बिजली जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें