फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जाएः कमिश्नर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते कमिश्नर व आईजी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम बांदा के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने मंगलवार को व्यापारियों, उद्यमियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर विकास के सुझाव मांगे। मंडलायुक्त ने जिले को पर्यटन रूप में विकसित किए जाने के लिए सांस्कृृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मंडलायुक्त ने नये उद्योग स्थापित करने पर चर्चा की। व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए। बैठक में आईजी ने कहा कि सभी वर्गों के बीच सामाजिक सौहार्द का वातावरण होना चाहिए। व्यापारियों से कहा कि वह दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें और कूड़ेदान का प्रयोग करें। बैठक में डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार मौजूद रहे।
मंडलायुक्त व आईजी ने जन शिकायतों व आईजीआरएस के मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए समयसीमा के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए। एआरटीओ को स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक करने और अनफिट पाए जाने पर उनका संचालन बंद कराए जाने को कहा। हाईवे के स्पीड ब्रेकरों को ठीक कराने और दुर्घटना वाले स्थानों पर संकेतक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि हाईवे पर टोल प्लाजा में क्रेन मशीन की समुचित व्यवस्था की जाए। ओवरलोडिंग वाहनों की कड़ी निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें