फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शराब पिलाने के लाइसेंस का विरोध

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार के घर में शराब पिलाने (होम बार) के लिए लाइसेंस देने का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार को दिया। इसमें यह निर्णय वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया के नेतृत्व में 50 कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश आबकारी संशोधन कर लिया गया होम बार का निर्णय समाज के लिए घातक है। उन्होंने होम बार के निर्णय का विरोध कर इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। इस दौरान राकेश सिंह, अनुपम त्रिपाठी, ठाकुरदास, गीता, विनीता, अखिलेश शिवहरे, बृजेंद्र सिंह, कुंज बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें