फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 57 बेरोजगारों को मिली नौकरी

विज्ञापन
रोजगार मेले में साक्षात्कार लेते कंपनी के अधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को रोजगार मेला लगा। कंपनी के मानकों पर खरा उतरने वाले 57 बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन किया गया। इन्हें दस से 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय के साथ रहने व खाने की व्यवस्था दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पांच कंपनियों एके ऑटोमैटिक्स हरियाणा, वर्धमान यार्नस भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड झांसी, ओम प्राईवेट आईटीआई खजुराहो व रीजनल ट्रेनिंग सेंटर सिंगरौली ने हिस्सा लिया। मेले में 148 बेरोजगार नौकरी के लिए पहुंचे। कंपनी ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते हुए सवाल-जवाब किए। जिनमें से 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर लगातार रोजगार मेलों के आयोजन कराए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें