फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
धवारी गांव में घूमकर लोगों की समस्या सुनतें कमिश्नर। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। दो दिवसीय जिला भ्रमण पर आए कमिश्नर दिनेश सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड चरखारी के धवारी गांव में जन चौपाल के बाद रात्रि विश्राम किया। विकास कार्यों की हकीकत परखी।
विज्ञापन

धवारी में कमिश्नर ने शुक्रवार की शाम सात बजे तक चौपाल लगाकर शिकायतें सुनीं। आठ बजे उन्होंने डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ तालाब व गोशाला का निरीक्षण किया। रात दस बजे से पंचायत भवन में सभी अधिकारियों ने विश्राम किया। कमिश्नर ने शनिवार को धवारी गांव की गलियों में घूमकर विकास योजनाओं की हकीकत देखी। अमृत सरोवर व खेल मैदान के निरीक्षण में सचिव सीपी राजपूत को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। गोशाला के निरीक्षण में 150 गोवंश मिले। सचिव ने बताया कि 900 क्विंटल भूसा दान से और 1,100 क्विंटल भूसा क्रय किया गया है। इस दौरान एसडीएम अरुण दीक्षित, बीडीओ आरके सेठ मौजूद रहे।
कमिश्नर के रात्रि विश्राम के कारण गांव में पुलिस का पहरा था। फिर भी चोरों ने गांव के सुखलाल पाल के पशुबाड़े की दीवार तोड़कर 11 भेड़ व एक बकरी चोरी कर ली। सुबह परिजन जागे तो दीवार टूटी और भेड़-बकरियां गायब मिलीं। इससे पहले भी चोर गांव के बल्लू कुशवाहा व अर्जुन विश्वकर्मा की 20 बकरियां चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष खरेला राजेश कुमार ने कहा कि जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गुढ़ा गांव में कमिश्नर ने मनरेगा पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने पीपल व कंजी का पौधा लगाया। उन्होंने सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह को पार्क में खेलकूद के संसाधन, झूले की व्यवस्था कर सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर ने ग्राम प्रधानों से संवाद कर गोशालाओं में भूसे की आपूर्ति में जन सहभागिता के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। कमिश्नर ने विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले लेखपालों, प्रधानों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें