फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकास भवन में स्थित कार्यालयों में सीडीओ के निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन को वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह ने दो मई को विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। इसमें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हिमांशु अग्रवाल व वरिष्ठ सहायक श्याम बाबू अनुपस्थित मिले। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में संचालित महिला शक्ति केंद्र में तैनात जिला समन्वयक रूचि द्विवेदी अनुपस्थित मिलीं। जिला बाल संरक्षण इकाई में तैनात परामर्शदाता अवधेश निरंजन, ओम प्रकाश व भुजबल सिंह अनुपस्थित मिले। भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तृतीय के निरीक्षण में शीलादेवी, नीलम सक्सेना, हरीश बाबू व रूपकिशोर अनुपस्थित पाए गए। बीएसए कार्यालय के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश, संजय त्रिपाठी, जिला समंवयक दया वर्मा व लिपिक रजनीश कुमार अनुपस्थित मिले थे। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के दो मई के वेतन पर सीडीओ ने रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें