फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अन्न महोत्सव को सफल बनाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने समीक्षा की। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभार्थियों को नि:शुल्क अनाज वितरित किया जा रहा है। उन्होंने डीएसओ राजीव तिवारी को अनाज वितरित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय को अनाज का तत्काल उठान कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ संतोष कुमार व सभी अधिशासी अधिकारियों को पंचायत व वार्ड स्तर के आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम पांच अगस्त को होगा। प्रत्येक कोटे की दुकान पर पीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, सूचना अधिकारी सतीश यादव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें