फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों व कोतवाली में चला विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थानों, कार्यालय व आवासीय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारी व पुलिस कर्मी हाथों में झाड़ू लेकर साफ-सफाई करते रहे। कार्यालय के अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव के साथ परिसरों को भी स्वच्छ किया गया।
विज्ञापन

थानों व कोतवाली में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा अपने नियुक्त स्थान पर स्वच्छता बनाए रखने के एसपी ने निर्देश जारी किए थे। जिसको लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने आसपास की साफ-सफाई की।
एसपी ने कहा कि सभी लोग कूड़ा-कचरा एक निश्चित स्थान पर फेंके और समय-समय पर नष्ट भी करें। जिससे बीमारियां दूर रहेंगी। साफ सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य ठीक रहेगा बल्कि आसपास का माहौल भी स्वच्छ बना रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें