महोबा। पीएम आवास और मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के 415 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया गया। एनआईसी केंद्र के माध्यम से लाभार्थियों व जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअली संबोधन सुना।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र में सदर विधायक राकेश गोस्वामी तथा सांसद प्रतिनिधि डॉ संतोष चौरसिया द्वारा 15 लाभार्थियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रत्येक विकासखंड में 100-100 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। इस प्रकार जिले में 415 लोगों को गृह प्रवेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने लाइव संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं।
अब गांवों में कुपोषित बच्चों, माताओं व कन्याओं के लिए पोषाहार की व्यवस्था आजीविका मिशन से जुड़ी बहनें ही करेंगी। सीडीओ डा. हरिचरन सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 3000 आवास आवंटित किए गए हैं। साथ ही 2021-22 के अन्य लाभार्थियों के आवास भी निर्माणाधीन हैं। प्रशासन द्वारा लगातार पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को चाबी दी
बेलाताल (महोबा)। वर्ष 2021 में 792 लक्ष्य के सापेक्ष 613 आवास पूर्ण हो चुके हैं, 2021-22 में 523 का लक्ष्य था जो निर्माणाधीन है। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि लाभार्थियों को दो किस्त जारी की जा चुकी है उनके खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है आवास पूर्ण होने पर तीसरी किस्त शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। (संवाद)