फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इसमें अंतर जनपदीय व एकल स्थानांतरण से आए शिक्षकों को शीघ्र विद्यालय आवंटित किए जाने और शिक्षकों की बीएलओ से ड्यूटी अलग करे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष बेनी प्रसाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश तिवारी, महामंत्री मुकेश कुमार श्रीवास आदि ने बीएसए सूर्यभान को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिले के कुछ ब्लाकों में प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी बीएलओ में लगा दी गई है। इससे विद्यालय संचालन में समस्या आ रही है।
उन्होंने छात्रों का डाटा बीआरसी के प्रशिक्षित ऑपरेटरों से फीड कराने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर रुकी पदोन्नति विभाग से पत्राचार करके खोले जाने, वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की पांच तारीख को कराए जाने की मांग की। साथ ही शिक्षकों की वेतन विसंगति समेत अन्य समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें