फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एनआर पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान आरआई रोहित कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। निर्धारित गति में वाहन चलाने और मोबाइल का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

सहायक परिवहन अधिकारी सुरेश वर्मा ने कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एक मंत्र है। यातायात नियमों के खिलाफ वाहनों के चलाने के कारण प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
लाइव दिखाकर बताए यातायात नियम
महोबा। यातायात नियमों के पालन के लिए एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता अभियान के तहत वाहन चालकों को सजीव प्रसारण के जरिए यातायात नियमों की जानकारी दी गई। शराब पीकर गाड़ी न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हादसे का सजीव प्रसारण दिखाकर सचेत किया गया। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें