फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के आगे बढ़ने से समाज और देश बढ़ेगा आगे- सदस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महिलाएं अपनी शक्ति को समझें और आगे बढ़ें। महिलाओं के आगे बढ़ने से समाज और देश आगे बढ़ेगा। यह बात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जैतपुर ब्लाक सभागार में आयोजित जागरूकता चौपाल व महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

महिला जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। प्रभा गुप्ता ने सभी 40 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया कि कोई भी विधवा व निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त करने से वंचित न रहे। चौपाल के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके तिवारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में महिला शक्ति केंद्र के नाम से समितियों का गठन कराएं। इसमें आंगनबाड़ी, आशा और एएनएम सहित गांव की अन्य दो जागरूक महिलाओं को स्थान दिया जाए। कार्यक्रम में एसडीएम मोहम्मद उवैस, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडेय, बीडीओ वीके कुशवाहा, प्रोबेशन अधिकारी सुधीर त्यागी, महिला थाना इंस्पेक्टर रचना राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बताया कि महिला कल्याण, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व कार्यक्रम विभाग ने अब तक जिला स्तर पर 2,51,778 वयस्कों व 1,97,899 बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें