फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हॉकी प्रतियोगिता में चरखारी की टीम बनी विजेता

Sat, 30 Aug 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती खेल दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाई गई। इस दौरान जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइनल मुकाबला जीतकर चरखारी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जनप्रतिधियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को फिटनेस जागरुकता की शपथ दिलाई गई। हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया और सीडीओ बलराम कुमार ने किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच स्टेडियम बी और जीआईसी श्रीनगर के बीच हुआ। जिसमें श्रीनगर की टीम विजेता बनी। दूसरे मैच में चरखारी ने केपीए पब्लिक स्कूल महोबा को हराकर जीत दर्ज की।
तीसरे मैच में स्टेडियम-ए ने सरस्वती विद्या मंदिर महोबा को हराकर मुकाबला जीता। सेमीफाइनल मैच जीआईसी श्रीनगर और स्टेडियम-ए के मध्य हुआ। जिसमें श्रीनगर विजेता रही है। फाइनल मैच चरखारी वजीआईसी श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें चरखारी ने 4-2 गोल से जीत दर्ज की। समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, राजेश चौरसिया, मंयक मिश्रा, मन्नु गुप्ता, रामजी गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें