फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखारी से झांसी बस सेवा शुरू

Fri, 22 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
झंडी दिखाते एआरएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 झांसी जाने के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग गुरुवार को पूरी हो गई। सपा जिलाध्यक्ष व एआरएम ने झंडी दिखाकर बस रवाना किया। जिससे लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि झांसी जाने के लिए अब उन्हें महोबा नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन


चरखारी कस्बे से झांसी रूट पर बस चलाए जाने की मांग को लेकर नागरिकों ने कई बार रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिखे। लोगों की समस्या को देखते हुए बस सेवा शुरू की गई है। गुरुवार को महोबा डिपो की बस को चरखारी से झांसी के लिए रवाना किया गया। एआरएम जयकरन प्रसाद व सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने संयुक्त रूप से बस को झंडी दिखाई।

यह बस प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे चरखारी से निकलेगी, जो गुढ़ा, गौरहारी, जमाला, पनवाड़ी होते हुए 11 बजे झांसी पहुंचेगी और दोपहर एक बजे वहां से वापस होगी। बस रवाना करने के बाद एआरएम ने कहा कि शीघ्र ही चरखारी से कानपुर व चरखारी से उरई के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इस दौरान नागरिकों ने चरखारी से नौगांव के लिए सीधी बस चलाए जाने की एआरएम से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुनील शर्मा, रसद खान, आकिलरजा, मोहम्मद हफीज, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुइनुद्दीन, रमन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें