फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नव वर्ष का मना जश्न, मंदिरों में माथा टेक मांगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। आल्हा-ऊदल की नगरी में नए साल का जश्न युवाओं ने अपने अंदाज में मनाया। धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने परिवार सहित धार्मिक स्थलों में पहुंचकर साल 2024 में समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पिकनिक स्पाॅट पर पूरे दिन युवाओं का जश्न और पार्टियों का दौर चलता रहा।

शहर के एकमात्र पिकनिक स्पॉट विजय सागर पक्षी विहार में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास के जिलों से लोग परिवार समेत साल के पहले दिन का लुत्फ उठाने पहुंचे। इससे पक्षी विहार में प्रवेश द्वार से लेकर पहाड़ पर स्थित किले तक में लोगों की आवाजाही रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी तैनात रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने पक्षी विहार में परिवार सहित झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन




इस दौरान युवा विशाल तालाब के किनारे सेल्फी लेकर व डीएसएलआर कैमरों से पेड़ सहित अन्य जगहों में खड़े होकर नए साल के आगाज को संजोते नजर आए। ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर नए साल को लेकर लोगों में उल्लास और उमंग नजर आया। युवक-युवतियों ने कीरत सागर सरोवर में बोटिंग का आंनद लिया। इसके अलावा चरखारी के टोला तालाब, यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध, अर्जुन बांध, लहचूरा बांध समेत तमाम स्थानों पर लोगों ने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन


इसी तरह शहर के बड़े हनुमान मंदिर, बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, शिवतांडव समेत विभिन्न मंदिरों में युवाओं ने नए साल में गलत संगत व नशा छोड़ने आदि का प्रण लिया। बेलाताल संवाद के अनुसार कोठी पार्क व छैमाही माता मंदिर पूरे दिन लोगों से गुलजार रहा। परिवार समेत पिकनिक पार्टी मनाने का दौर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें