फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बिगड़ी बंदी की हालत, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Oct 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल महोबा में दफा 25 के मामले में दो दिन पहले जेल भेजे गए बंदी की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। चक्कर आने पर बंदी गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद झांसी के ग्राम इटायल निवासी मुलायम पुत्र हरप्रसाद को दो दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था। युवक
विज्ञापन


को दफा 25 में जेल भेजा गया था। मंगलवार को वह जिला जेल में चक्कर आने से गिर गया।  जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बंदी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मुलायम ने बताया कि बजरिया चौकी पुलिस ने दो दिन पहले उसे पकड़ा था। वह अपने घर लौटने के लिए स्टेशन जा रहा था। लेकिन पुलिस ने तमंचा के साथ गिरफ्तार दिखा कर उसे जेल भेज दिया। जबकि उसके पास तमंचा था ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें