फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम की नौवीं पर निकले ताजिये

Tue, 11 Oct 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अलाव खेलते नवयुवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहर्रम की नौवीं पर शहर में जगह-जगह ताजिया जुलूस निकाले गए। ताजिया जुलूस के दौरान भीतरकोट, डरियापुरा तिराहा में एक घंटे तक जलसा होता रहा। जलसा दौरान ताजियादारों ने मेहताब जलाकर रोशनी की। ताजिया जुलूस अलग-अलग मार्गों से होते हुए काजीपुरा मैदान पहुंचे जहां पर रात में जलसे
विज्ञापन


के बाद सभी ताजिये वापस इमाम चौक पर रखे गए। शहर के मोहल्ला मकनियापुरा से ताजिया जुलूस निकाला गया। जो परंपरागत मार्गों से होता हुआ डरियापुरा तिराहा पहुंचा। जहां पर एक घंटे तक कसौरापुरा और मकनिपुरा के ताजिए के बीच जलसा हुआ। जलसा दौरान हसन हुसैन की सदाएं गूंजती

रहीं। इसके बाद ताजिया जुलूस भीतरकोट तिराहे पर पहुंचा जहां पर जलसे के बाद सभी ताजिये परंपरागत मार्ग से होते हुए काजीपुरा मैदान पहुंचे।  मिल्कीपुरा, चौसियापुरा, डरियापुरा, पठानपुरा के ताजिये जुलूस रूप में रात को काजीपुरा मैदान पहुंचे। सभी ताजियों के काजीपुरा मैदान में पहुंचे के बाद
विज्ञापन


रात में वहां जलसा हुआ। दुकानों में जमकर लोगों ने खरीददारी की। जलसे के बाद ताजिए वापस इमाम चौक में लाकर रख दिए गए। ताजिए जुलूस दौरान जगह जगह लंगर लुटाया गया। लंगर लूटने वाले ने नारियल के गोले, गिलास, प्लेटें भी लूटीं। मोहर्रम पर्व के चलते पूरी रात शहर में चहल पहल रही।

युवाओं ने किया आग का मातम
मोहर्रम की आठवीं को जैतपुर के जमीदारी मोहाल में दूल्हा दूल्हा की सदाओं के बीच नवयुवकों ने आग के अंगारे उछालकर आग का मातम किया। इसी तरह मोहर्रमकी नौवीं पर मोहल्ला हवेली दरवाजा, पशुबाजार, काजीपुरा, पठानपुरा, सुभाष चौकी, बजरिया आदि मोहल्लों में नवयुवकों ने आग के अंगारे उछाल कर आग का मातम किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें