फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन

विज्ञापन
केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। पार्टी जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा मुखिया की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अनाथालय पहुंचकर बच्चों को फल, मिठाई आदि बांटे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए, जो दूसरी सरकारें नहीं कर सकीं। जिले में एक सैकड़ा तालाबों की खुदाई कराकर उनमें जल भंडारण क्षमता बढ़ाई। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर रामजीवन यादव दद्दा, कुंभकरण यादव, शोभालाल यादव, बाबू मंसूरी, शाकिर खां, हरनाम प्रजापति, अवध किशोरी यादव, अमित यादव, शाहिद अली राजू, जितेंद्र यादव, योगेश योगी, विनोद यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें