फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से तहसील पहुंचकर भाजपा सरकार व यूपी की योगी सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

तहसीलदार आदित्यमणि शर्मा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सस्ती होने के बाद भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ाई जा रही हैं। इससे किसानों की कमर टूट गई है। महंगाई के चलते किसानों का बजट गड़बड़ा गया। किसानों में डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर खासा गुस्सा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, पूर्व अध्यक्ष आफाक सरवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी में बैठकर तहसील पहुंचे, जहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लिए थे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन कुलपहाड़ विमला अनुरागी, शहंशाह अली, सईद राईन, यादवेंद्र सिंह, सभासद अमित राजपूत, संतोष रैकवार, अधिवक्ता सुरेंद्र खरे, महेंद्र प्रताप, अंकित राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें