महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को रामकथा मार्ग स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से बुंदेली वीरांगनाओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जो ऊदल चौक, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा, पुराने प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज, गांधीनगर, आल्हा चौक होते हुए पुन: कॉलेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने भारत माता की आरती के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख तारा पाटकर ने बताया कि तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बुंदेली वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक राकेश गोस्वामी, विहिप जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, मयंक तिवारी, कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, आरएसएस के धनंजय आनंद, विनोद पुरवार, रवि पाटकार, राहुल अग्रवाल, सौरभ तिवारी, हिंद फौज की जिला कमांडर श्रृद्घा पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।