फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली कलाकारों ने कानपुर में दिवारी नृत्य की प्रस्तुति से जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। 44वें चेस ओलंपियाड को लेकर निकाली जा रही टॉर्च रिले रविवार को ग्रीनपार्क अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कानपुर पहुंची। इस दौरान लखनलाल बुंदेलखंडी लोकनृत्य समिति के कलाकारों ने दिवारी नृत्य व पाई डंडा की शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों को बुंदेली लोक कला से परिचित कराया।
विज्ञापन

यह प्रस्तुति यूपी की इंटरनेशनल मास्टर वंतिका अग्रवाल, दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, चेस महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूूर, खेल उपनिदेशक मुद्रिका पाठक व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में दी गई। लोकनृत्य समिति में शामिल लखनलाल यादव, विपिन यादव, हरीश्चंद्र, धर्मेंद्र, अभिषेक, मकरन सिंह, हेमंत यादव, प्रेमचंद्र, राहुल ने दिवारी नृत्य के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें