फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुलिया में फंसी भैंस, काटी गई सड़क, 12 गांवों का संपर्क कटा

Mon, 21 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा । बिलबई-बरातपहाड़ी मार्ग पर नहर के पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया में भैंस फंस गई। इससे बरातपहाड़ी गांव में जलभराव हो गया। पानी की निकासी के लिए सड़क को काटना पड़ा। इससे न सिर्फ भैंस की मौत हो गई 12 से अधिक गांवों का आवागमन ठप हो गया। सोमवार शाम तक सड़क पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में बिलबई तिराहा से एक सड़क बरातपहाड़ी, बरी होते हुए कबरई-काकुन मार्ग में जुड़ती है। बरातपहाड़ी गांव के पास नहर की पुलिया में एक भैंस पुलिया में फस गई। इससे नहर के किनारे का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। अधिक जलभराव होने के चलते जब लोग पुलिया के पास पहुंचे तो उन्हें भैंस के फसे होने का पता चला। इसके बाद भैंस को निकालने का लोगों ने स्थानीय स्तर पर प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जलस्तर बढ़ने से लोग परेशान हो उठे। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने फायरब्रिगेड और गोताखोरों की टीम को भेजकर भैंस को पुलिया से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन पानी का दबाव अधिक होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। कोई उपाय समझ नहीं आने पर पक्की सड़क को ही काटकर पानी को निकाला गया। 24 घंटे से अधिक का समय गुजर जाने के बाद गांव में एकत्र हुए पानी को पूरा नहीं निकाला जा सका। इसलिए काटी गई सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका। भैंस की भी मौत हो गई। सड़क कटने से ग्राम बरी, भटेवर, बम्हौरी काजी, पिपरा, शिवहार, कमलखेड़ा, सलुआ, कनेरी, पाठा, गढ़ारी, काकुन आदि 12 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। अधिकांश वाहन बिलवई गांव से वापस लौटते रहे। जरूरी काम से आने जाने वाले वाहन चालकों ने 38 किमी का अतिरिक्त सफर तया किया। मामले की सूचना जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें