फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में साले ने जीजा को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अस्पताल में बहन को भर्ती देख गुस्साए साले ने जीजा को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पलका गांव निवासी दीपा की शादी चार वर्ष पहले शहर के प्राइवेट बस स्टैंड निवासी मुकेश के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा दीपा को प्रताड़ित किया जाने लगा। बहन की हालत बिगड़ने की सूचना पर भाई हरीश ससुराल पहुंचा। जब उसने दीपा की हालत गंभीर देखी तो उसे अस्पताल ले जाने की जिद करने लगा। ससुरालियों ने इसका विरोध किया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मायके पक्ष के लोगों द्वारा दीपा का इलाज कराए जाने पर पति मुकेश वहां पहुंच गया और दीपा को घर ले जाने की बात कहने लगा। विरोध करने पर जीजा-साले में कहासुनी हो गई। जिसपर साले ने जीजा की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें