फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत सदस्य की श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित दीक्षित के नामांकन दौरान एक सरकारी शिक्षक के शामिल होने पर निर्दलीय प्रत्याशी के पति ने विरोध जताया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी के पति ने सोशल मीडिया में भाजपा प्रत्याशी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन रविवार को प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में पर्चे भरे। निर्दलीय प्रत्याशी आनंद द्विवेदी पत्नी शिल्पी का नामांकन कराने पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी अमित दीक्षित के नामांकन में एक सरकारी शिक्षक के शामिल होने का आनंद द्विवेदी ने विरोध जताया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को हिरासत में ले लिया। बाद में आनंद द्विवेदी ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर पोस्ट अपलोड कर पुलिस पर साजिश के तहत कार्रवाई करने और भाजपा प्रत्याशी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। उधर भाजपा प्रत्याशी अमित दीक्षित का कहना है कि उनका कोई विवाद नही हुआ है। प्रधान पद पर रहते हुए उनके कार्यों से विरोधी बौखलाए हैं और चुनावी स्टंट खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें