शहर में ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपाई।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिले के दोनों विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों को खुशहाली का संदेश दिया।
शहर के कीरत सागर तट से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जो सुभाष चौक, ऊदल चौक, मुख्य डाकघर, आल्हा चौक, पॉलीवाल मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड, परमानंद तिराहा, हमीरपुर चुंगी होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। इस दौरान किसानों की खुशहाली और समृद्घि का संदेश दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 16 नवंबर को मऊ जनपद से ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की खुशहाली का संदेश व योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों को उनके हित में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, चक्रपाणि त्रिपाठी, संतराम त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।