महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। गुरुवार को नवजात समेत चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यालय निवासी पूजा पत्नी योगेश के 13 दिन के नवजात बच्चे की बुधवार की शाम हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसी तरह गांधीनगर निवासी अभिषेक की तीन वर्षीय पुत्री तनवी की बीमारी से उपचार दौरान मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी बलवीर (47) व खजुरिया पहरा कबरई निवासी गोली देवी (70) पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। (संवाद)