फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, साथी गंभीर घायल हो गया। जिसे सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। दुर्घटना की सूचना पर बाइक से आ रहे मृतक का बड़ा भाई रास्ते में वनरोज से टकराकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के सिमरिया गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा (19) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार की देर शाम शिवम अपने साथी बृजेश (20) के साथ श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय कुलपहाड़ से परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में जमाला गांव के समीप राठ की ओर से आ रही रोडवेज बस से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां शिवम की मौत हो गई जबकि बृजेश को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया।
दुर्घटना की सूचना पर मृतक का बड़ा भाई बृजेंद्र बाइक से अस्पताल जा रहा था, रास्ते में बाइक वनरोज से टकरा जाने से वह घायल हो गया। जिसे सीएचसी पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। उधर दुर्घटना की सूचना पर कुलपहाड़ पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें