फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा, नगदी व आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली पुलिस ने जैतपुर रेलवे स्टेशन के पास से बाइक में घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक शिक्षक के पास से 25 हजार रुपये व सोने का पत्ता चढ़े गले की हसली बरामद की है। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय अहिरवार निवासी हसला, विकास अहिरवार निवासी दिदवारा व अजय अहिरवार निवासी शालीमार बाग दिल्ली बताया। तीनों आरोपी दिल्ली में रहकर चोरी व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने संपर्क कर आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी का माल प्राथमिक विद्यालय हसला में तैनात शिक्षक राजबहादुर के पास होने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर शिक्षक के पास से 25 हजार रुपये व एक सोने का पत्ता चढ़े गले की हसली बरामद की गई। साथ ही संजय के घर से 20 हजार रुपये बरामद किए गए। बताया कि शिक्षक राजबहादुर आरोपी संजय का रिश्तेदार है। संजय के पिता रामचरण ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पुत्र चरस, गांजा के नशे का आदि है और दिल्ली में रहकर चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें