फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग कालोनी का ट्रांसफार्मर धड़ाम

Wed, 04 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। श्रीनगर कस्बे के बजरंग कालोनी में रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात फुंक गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग कालोनी में रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात अचानक फुंक गया। इससे इलाके के पांच सैकड़ा उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा टेलीफोन एक्सचेंज व राजकीय इंटर कालेज की आपूर्ति भी ठप है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन न तो कोई मौके पर पहुंचा और न ही ट्रांसफार्मर बदला गया।
विज्ञापन


बजरंग कालोनी के मयंक सैनी, मोहम्मद इकबाल, संतोष विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, मोहित यादव, भोजराज आदि का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। सूचना के बाद कोई भी विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने नहीं पहुंच रहा है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति ठप है।  अवर अभियंता निरंजन चौधरी का कहना है कि ट्रांसफार्मर का स्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें