फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में महोबा के सक्षम ने हासिल की चौथी रैंक

विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा में महोबा के सक्षम पटैरिया चतुर्थ स्थान पर रहे - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। जिसमें शहर के गांधी नगर निवासी सक्षम पटेरिया ने चौथी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 336.666 अंक हासिल किए हैं। सक्षम की सफलता पर स्थानीय लोगों ने बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने फोन पर बातचीत कर शुभकामनाएं दी। सक्षम की माता पुष्पलता पटेरिया ने बेटे की कामयाबी पर खुशी का इजहार किया है। सक्षम ने बताया कि मेहनत और लगन से पढ़ाई से घर पर रहकर पढ़ाई की है जिससे कामयाबी मिली। वह इस समय एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने शहर के रामश्री महाविद्यालय से स्नातक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें