महोबा। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने मवईखुर्द ग्राम पंचायत के लोगों को मतदान का महत्व बताया। निर्भय होकर मतदान की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम वासियों को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि जिनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह सभी 20 फरवरी को अनिवार्य रूप से मतदान करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोटर मालिक है और मालिक की यह जिम्मेदारी है उन व्यक्तियों के हितों की रक्षा करे, जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उन्हें चाहिए कि सभी को पानी, सड़क, शिक्षा, पेंशन, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि की बेहतर सुविधाएं मिलें। इस मौके पर सीडीओ प्रभारी स्वीप सीएल साहू, तहसीलदार महोबा बाल कृष्ण सिंह, सूचना सहायक इबादत हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।