फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण व तमंचे आदि बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता व सर्विलांस टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह को सूचना मिली कि बपरेथा नाला के पास काफी समय से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है। छापे के दौरान मौके से विकास कुशवाहा निवासी झिरसहेबा, राजू निवासी कुल्हेड़ा हमीरपुर, अजीत राजपूत और भैयालाल निवासी अनघौरा चरखारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 315 बोर के चार तमंचे, दो तमंचे 12 बोर, तीन कारतूस, लोहे के हथौंड़े, प्लास, रैमर, अर्द्ध निर्मित नली, छैनी, पेचकस समेत भारी मात्रा में उपकरण बनाने का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी श्याम सिंह भागने में सफल रहा। राजू और श्याम सिंह के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाली टीम को दस हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें