फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना खरेला के पहरेथा गांव निवासी सतेंद्र द्विवेदी (35) अपने साथी सुरेश अहिरवार (30) के साथ शनिवार की शाम मध्यप्रदेश के अटरा सरकार मंदिर दर्शन करने जा रहा था। जिले की सीमा से सटे ऊजरा गांव के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी संगम, पुत्र ऋषभ व पुत्री अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें