फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: घरेलू विवाद से नाराज युवक फांसी पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के बजरंग वार्ड में घरेलू विवाद पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरंग वार्ड निवासी उमेश कुमार (35) पुत्र हल्केराम नगर पालिका में सफाई कर्मचारी था। परिवार में पत्नी व छह बच्चे हैं। रविवार की रात घर में उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया और पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई।
विज्ञापन

रात के समय युवक ने कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उमेश का शव फांसी पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें