फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वृद्धा की मौत, परिजनों ने जाम किया हाईवे

Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण और फंसे वाहन। संवाद - फोटो : हाईवे पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण और फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रही वृद्धा को टक्कर मार दी। डंपर के अगले हिस्से में फसी महिला 50 मीटर तक घिसटती गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जामकर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

थाना कबरई के मोचीपुरा निवासी रामआसरे की पत्नी तुलसिया (70) शाम को खाद लेने बाजार गई थी। लौटते समय लौधा पहाड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने वृद्धा को टक्कर मार दी और 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से भागने लगा। तब लोगों ने आधा किमी तक उसका पीछाकर डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहने से वाहन चालक परेशान रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कबरई पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें