फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कर्जदारों की धमकी से व्यापारी के जान देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कर्जदारों की धमकी से परेशान व्यापारी के आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। 21 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर जिलास्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के बजरंग कॉलोनी निवासी आनंद गुप्ता ने 28 सितंबर की सुबह घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। पत्नी अंजलि ने बताया था कि दुकान पर काफी देर तक पति के न पहुंचने पर वह घर गईं जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी व देवर राजकुमार ने कर्जदारों पर परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सत्येंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, भरत, राजू गुप्ता आदि व्यापारियों ने पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि आरोपियों ने किराने की दुकान का सामान व वाहन भी हड़प लिया है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें