फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा में एआई का होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग तकनीक का सहारा लेगा। परीक्षा की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग सीसीटीवी कैमरों से जोड़कर किया जाएगा। बोर्ड की ओर से जिला स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में शामिल होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की पांच अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई।
शिक्षा विभाग के अनुसार पिछले साल भी एआई का उपयोग करने की तैयारी थी लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो सका था। नए निर्देशों के तहत अब शिक्षण सत्र 2025-26 में सभी परीक्षा केंद्र पर एआई की मदद ली जाएगी। ताकि, परीक्षाएं निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो सकें।
विज्ञापन

एआई इस तरह करेगा काम
यह न केवल परीक्षा के दौरान छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखेगा बल्कि रात में प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कमरों यानी स्ट्रांग रूम की भी निगरानी करेगा। इसके अलावा किसी भी अनुचित गतिविधि जैसे कि छात्रों का आपस में बात करना, नकल की कोशिश करना, या स्ट्रांग रूम के खुलने-बंद होने में गड़बड़ी होने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा। कंट्रोल रूम के कैमरे सीधे बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे। इससे माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें