फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के मोनू ने बजरंगी को चटाई धूल

Mon, 31 Aug 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. बाबू रामेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर खरेला महोत्सव में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। आगरा के मोनू ने मथुरा के बजरंगी को दो मिनट में धूल चटा दी।
विज्ञापन


दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व श्रम मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर और एक-दूसरे का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती गहरौली के युवराज और शाहगढ़ के राजन के बीच हुई।

युवराज सिंह ने राजन को पटखनी देकर जीत दर्ज की। इसके बाद गहरौली के ही युवराज ने शाहगढ़ के शिवपाल को भी मात दे दी। लगातार दो कुश्तियां जीतकर युवराज ने खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


आगरा के मोनू ने मथुरा के बजरंगी को धूल चटाई। बांदा के श्याम ने मध्यप्रदेश सागर के राजेंद्र को कड़ी टक्कर के बाद हरा दिया। शाहगढ़ के विक्रम ने टीकमगढ़ के ठाकुरदास को शिकस्त दी।

मचगांव के मेघराज ने छतरपुर के राजकुमार को धूल चटाई। सागर के पर्वत सिंह ने रिवई के वीरपाल को हराकर ईनाम बटोरा। झांसी के ओमवीर और हरियाणा के राजू, हमीरपुर के मंगल सिंह और शाहगढ़ के राजेश कुमार के बीच कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल के रेफरी कल्लू पहलवान रहे।

खरेला में चल रहे दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए महिला पहलवानों को भी बुलाया गया है। दंगल के दूसरे दिन पहले पुरुष पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। बाद में महिला पहलवानों की कुश्ती कराई जाएगी। यह जानकारी दंगल प्रतियोगिता के आयोजन कुंवर बादशाह सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें