शिवतांडव समिति के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन
किया। इसमें भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सुबह से देर शाम तक भंडारे में
भक्तों का आना-जाना लगा रहता है।
कजली
मेले में शिवतांडव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया
गया। मेला देखने आने वाले सैकड़ों लोग गोखारगिरि पहाड़ की परिक्रमा लगाकर
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। तमाम भक्त शिवतांडव मंदिर में दर्शन भी
करते हैं।
भंडारा 01 सितंबर तक चलेगा। मान्यता है कि गोखारगिरि
पहाड़ की परिक्रमा से मनोकामनाएं पूरी होती है। यही कारण है कि यहां भारी
भीड़ जमा होती है।
समिति के विष्णु गुप्ता ने बताया कि हर साल यहां
भंडारे का आयोजन होता है। भंडारे के दौरान भगवानदीन यादव, पंकज गुप्ता
सहित तमाम लोग मौजूद रहे।