फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ के बाद विकास का वादा

Sat, 19 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कबरई विकास खंड में शपथ लेते छत्रपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के चारों विकास खंडों में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद ब्लाक प्रमुखाें ने विकास का वादा कि या। समारोह में सपा नेताआें की भीड़ जुटी।
विज्ञापन


कबरई ब्लाक में सुबह 11 बजे उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने ब्लाक प्रमुख चौधरी छत्रपाल यादव को पद और  गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद छत्रपाल यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कहा कि जिले में चारों ब्लाक प्रमुख सपा से जीते हैं। अब विधानसभा चुनाव में भी सपा का परचम लहराएगा। पूर्व श्रम मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास करेंगे। पूर्व चेयरमैन कबरई शिवपाल तिवारी ने कहा कि अब क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे, नवी अहमद, नरेंद्र मिश्रा, सहित तमाम नेताओं ने संबोधित किया। यहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मैमूना खातून, उमा, अवध किशोरी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, प्रान सिंह, प्रभात पाठक आदि मौजूद रहे।  
बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान ने जैतपुर की ब्लाक प्रमुख  आशमीन को शपथ दिलाई। आशमीन ने क्षेत्र में विकास कराने का वादा किया। यहां हमीरपुर महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बुंदेलखंड के प्रति सरकार विशेष रूप से संवेदनशील है। सरक ार सभी वर्गों का विकास कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहीदन, भागीरथ यादव, बलराम, बनाफ र व बीडीओ एसएन सिंह मौजूद रहे।


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख गीता सिंह को जिला विकास अधिकारी विनय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, जिला महासचिव रमेश यादव, मनोहरलाल गुरुदेव, मुईया सहित तमाम सपा कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुखनंदन शास्त्री ने किया।

पनवाड़ी ब्लाक में जिला सहायक निबंधक कामेंद्र सिंह ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख डीएल यादव को  शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह परिहार और तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें